स्कूलों में अब 11वीं और 12वीं में पढ़ाया जाएगा लोक प्रशासन


रोहतक:अब प्रदेश के सभी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा में लोक प्रशासन विषय पढ़ाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष के पत्र पर लिए गए इस फैसले के अनुसार अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से लोक प्रशासन विषय कक्षा 11वीं एवं 12वीं कला संकाय की पाठ्य योजना में सम्मिलित किया गया है। इस विषय को सभी विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं। हालांकि अभी कुछ विद्यालयों में यह विषय पढ़ाया भी जा रहा है। मदवि के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एसएस दहिया ने बताया कि उनकी ओर से बोर्ड को एक पत्र लिखा गया था।
इसमें उन्होंने लोक प्रशासन विषय की महत्ता को रेखांकित करते हुए मांग की थी कि इसे कक्षा 11वीं और 12वीं के स्तर पर भी विद्यार्थियों को पढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सिविल सर्विस की परीक्षाओं में लोक प्रशासन एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से तैयार की जाने वाली विभिन्न नीतियों, इन नीतियों से संबंधित विभागों के अतिरिक्त अन्य सरकारी सेवाओं के प्रशासनिक कार्यालय में एक प्रबंधक की जरुरत होती है। इसी के साथ ही निजी सेक्टर में भी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग बढ़ी है। इसलिए करियर के लिहाज से लोक प्रशासन एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से अनुमति मिलने के बाद इसे स्कूलों में लागू करवाने के बारे में प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। विद्यार्थियों को भी इस विषय को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सकेगाI


एचटेटः सीएम विंडो से मिले जवाब के तहत हुआ खुलासा लैंग्वेज सब्जेक्ट का पैटर्न बदला

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.