यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल भारतीय धरोहर

युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं।

प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है।

1. ताजमहल :- उत्तर प्रदेश {1983}

2. आगरा का किला :- उत्तर प्र देश {1983}

3. अजंता की गुफाएं :- महाराष्ट्र {1983}

4. एलोरा की गुफाएं :- महाराष्ट्र {1983}

5. कोणार्क का सूर्य मंदिर :- ओडिशा {1984}

6. महाबलिपुरम् का स्मारक समूह :-तमिलनाडू {1984}

7. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान :- असोम {1985}

8. मानस वन्य जीव अभयारण्य :- असोम {1985}

9. केवला देव राष्ट्रीय उद्यान :- राजस्थान {1985}

10. पुराने गोवा के चर्च व मठ :- गोवा {1986}

11. मुगल सिटी, फतेहपुर सिकरी :- उत्तर प्रदेश {1986}

12. हम्पी स्मारक समूह :- कर्नाटक {1986}

13. खजुराहो मंदिर :- मध्यप्रदेश {1986}

14. एलीफेंटा की गुफाएं :- महाराष्ट्र {1987}

15. पट्टदकल स्मारक समूह :- कर्नाटक {1987}

16. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान :- प. बंगाल {1987}

17. वृहदेश्वर मंदिर तंजावुर :- तमिलनाडू {1987}

18. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान :- उत्तराखंड {1988}

19. सांची का बौद्ध स्मारक :- मध्यप्रदेश {1989}

21. हुमायूँ का मकबरा :- दिल्ली {1993}

22. दार्जिलिंग हिमालयन रेल :- पश्चिम बंगाल {1999}

23. महाबोधी मंदिर, गया :- बिहार {2002}

24. भीमबेटका की गुफाएँ :- मध्य प्रदेश {2003}

25. गंगई कोड़ा चोलपुरम् मन्दिर :- तमिलनाडु {2004}

26. एरावतेश्वर मन्दिर :- तमिलनाडु {2004}

27. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल :- महाराष्ट्र {2004}

28. नीलगिरि माउंटेन रेलवे :- तमिलनाडु {2005}

29. फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान :- उत्तराखंड {2005}

30. दिल्ली का लाल किला :- दिल्ली {2007}

31. कालका शिमला रेलवे :-हिमाचल प्रदेश {2008}

32. सिमलीपाल अभ्यारण्य :- ओडिशा {2009}

33. नोकरेक अभ्यारण्य :- मेघालय {2009}

34. भितरकनिका उद्यान :- ओडिशा {2010}

35. जयपुर का जंतर-मन्तर :- राजस्थान {2010}

36. पश्चिम घाट :-{2012}

37. आमेर का किला :- राजस्थान {2013}

38. रणथंभोर किला :- राजस्थान {2013}

39. कुंभलगढ़ किला :- राजस्थान {2013}

40. सोनार किला :- राजस्थान {2013}

41. चित्तौड़गढ़ किला :- राजस्थान {2013}

42. गागरोन किला :- राजस्थान {2013}

43. रानी का वाव :- गुजरात {2014}

44. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान :- हिमाचल प्रदेश {2014}
45. यूनेस्को ने 2016 में को चंडीगढ़ के केपीटोल कांप्लेक्स, सिक्किम के कंचनचंघा पार्क, बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल को मंजूरी को अपने विश्व विरासत स्थलों में शामिल कर इस साल भारत से जुड़े तीनों नामांकनों को मंजूरी दे दी।


No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.