Showing posts with label edu hry yoga/game. Show all posts
Showing posts with label edu hry yoga/game. Show all posts

hry scol yoga & game

 
 
स्कूलों में प्रतिदिन 25 मिनट योग अनिवार्य
चंडीगढ़, जागरण ब्यूरो : हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने खेल गतिविधियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने यहां जारी बयान में बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ ही बच्चों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शुरू होने के बाद 25 मिनट प्रतिदिन सामूहिक पीटी या योग अभ्यास प्रत्येक कक्षा के छात्र के लिए अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी छात्रों को कम से कम एक खेल में अवश्य भाग लेने तथा प्रत्येक विद्यालय को कम से कम दो खेल अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को 16 अंक तक अतिरिक्त देने का प्रावधान किया गया है। इसमें विद्यालय स्तर की सांस्कृतिक अथवा खेल गतिविधि के लिए 4 अंक, ब्लाक स्तरीय गतिविधि के लिए आठ अंक, जिला स्तरीय गतिविधि के लिए 12 अंक तथा राज्य स्तरीय गतिविधि के लिए 16 अंक दिए जाएंगे। खेल कैलेंडर के अनुसार कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्रों की अंडर-14 एवं 17 आयु वर्ग की प्री सुब्रतो कप इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता रेवाड़ी में 3 से 5 अगस्त तक होगी। इसी प्रकार लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-17 तथा लड़कों की अंडर-15 आयु वर्ग की प्री-नेहरू इंटर स्कूल हॉकी प्रतियोगिता 3 से 5 अगस्त तक कुरुक्षेत्र के शाहबाद में, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-14,17 तथा 19 आयु वर्ग की तैराकी/डाइविंग तथा वाटरपोलो, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-17 एवं 19 तथा केवल लड़कियों की अंडर-14 आयु वर्ग की जुडो तथा लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता 17 अगस्त से 20 अगस्त तक सिरसा में, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक पंचकूला में, लड़कों की अंडर-14,17 व 19 लड़कों की वालीबाल, बॉक्सिंग, लड़कों की अंडर-14 व 17 आयु वर्ग की हॉकी तथा लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता 23 से 26 अगस्त तक भिवानी में आयोजित की जाएगी। लड़कों की अंडर-14 जूडो तथा कबड्डी प्रतियोगिता झज्जर में 23 से 26 अगस्त तक, लड़कों की अंडर-17 व 19 आयु वर्ग की कबड्डी, अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की खो-खो तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 अगस्त से 1 सितंबर को रोहतक में, लड़कों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की कुश्ती तथा अंडर-16 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता पहली से 4 अक्टूबर तक सोनीपत में, लड़कों की अंडर-17 व 19 आयु वर्ग की फुटबाल तथा अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता 7 से 10 अक्टूबर तक हिसार में, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की जिम्नास्टिक, अंडर-19 आयु वर्ग की एयरोबेटिक्स 3 प्रतियोगिता, लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की रिदमिक प्रतियोगिता, लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग की फुटबाल तथा लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता अंबाला में 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की एथलेटिक्स, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-17 व 19 आयु वर्ग की साइक्लिंग, लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में तथा लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद में 17 से 20 अक्टूबर तक होगी। लड़कियों की अंडर-14,17, व 19 आयु वर्ग की बास्केटबाल एवं वालीबाल तथा अंडर-19 आयु वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता 22 से 25 अक्टूबर तक करनाल में, लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की खो-खो एवं योगा प्रतियोगिता, अंडर-14 व 17 आयु वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता तथा लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक यमुनानगर में और लड़कों तथा लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की हैंडबाल, लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग की कुश्ती तथा लड़कों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की योगा प्रतियोगिता नरवाना में 2 नवंबर से 5 नवंबर तक होगी।

See Also

Education News Haryana topic wise detail.