hry scol yoga & game

 
 
स्कूलों में प्रतिदिन 25 मिनट योग अनिवार्य
चंडीगढ़, जागरण ब्यूरो : हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने खेल गतिविधियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने यहां जारी बयान में बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ ही बच्चों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शुरू होने के बाद 25 मिनट प्रतिदिन सामूहिक पीटी या योग अभ्यास प्रत्येक कक्षा के छात्र के लिए अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी छात्रों को कम से कम एक खेल में अवश्य भाग लेने तथा प्रत्येक विद्यालय को कम से कम दो खेल अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को 16 अंक तक अतिरिक्त देने का प्रावधान किया गया है। इसमें विद्यालय स्तर की सांस्कृतिक अथवा खेल गतिविधि के लिए 4 अंक, ब्लाक स्तरीय गतिविधि के लिए आठ अंक, जिला स्तरीय गतिविधि के लिए 12 अंक तथा राज्य स्तरीय गतिविधि के लिए 16 अंक दिए जाएंगे। खेल कैलेंडर के अनुसार कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्रों की अंडर-14 एवं 17 आयु वर्ग की प्री सुब्रतो कप इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता रेवाड़ी में 3 से 5 अगस्त तक होगी। इसी प्रकार लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-17 तथा लड़कों की अंडर-15 आयु वर्ग की प्री-नेहरू इंटर स्कूल हॉकी प्रतियोगिता 3 से 5 अगस्त तक कुरुक्षेत्र के शाहबाद में, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-14,17 तथा 19 आयु वर्ग की तैराकी/डाइविंग तथा वाटरपोलो, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-17 एवं 19 तथा केवल लड़कियों की अंडर-14 आयु वर्ग की जुडो तथा लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता 17 अगस्त से 20 अगस्त तक सिरसा में, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक पंचकूला में, लड़कों की अंडर-14,17 व 19 लड़कों की वालीबाल, बॉक्सिंग, लड़कों की अंडर-14 व 17 आयु वर्ग की हॉकी तथा लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता 23 से 26 अगस्त तक भिवानी में आयोजित की जाएगी। लड़कों की अंडर-14 जूडो तथा कबड्डी प्रतियोगिता झज्जर में 23 से 26 अगस्त तक, लड़कों की अंडर-17 व 19 आयु वर्ग की कबड्डी, अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की खो-खो तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 अगस्त से 1 सितंबर को रोहतक में, लड़कों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की कुश्ती तथा अंडर-16 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता पहली से 4 अक्टूबर तक सोनीपत में, लड़कों की अंडर-17 व 19 आयु वर्ग की फुटबाल तथा अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता 7 से 10 अक्टूबर तक हिसार में, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की जिम्नास्टिक, अंडर-19 आयु वर्ग की एयरोबेटिक्स 3 प्रतियोगिता, लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की रिदमिक प्रतियोगिता, लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग की फुटबाल तथा लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता अंबाला में 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की एथलेटिक्स, लड़कों एवं लड़कियों की अंडर-17 व 19 आयु वर्ग की साइक्लिंग, लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में तथा लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद में 17 से 20 अक्टूबर तक होगी। लड़कियों की अंडर-14,17, व 19 आयु वर्ग की बास्केटबाल एवं वालीबाल तथा अंडर-19 आयु वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता 22 से 25 अक्टूबर तक करनाल में, लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की खो-खो एवं योगा प्रतियोगिता, अंडर-14 व 17 आयु वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता तथा लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक यमुनानगर में और लड़कों तथा लड़कियों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की हैंडबाल, लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग की कुश्ती तथा लड़कों की अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग की योगा प्रतियोगिता नरवाना में 2 नवंबर से 5 नवंबर तक होगी।

10th result hry on31.5.11


Result of Secondary Exam. 2011 will be available on 31-5-2011 at 7 .00 A.M
for detail click here

jbt chd

hry regularation policy

मुख्यमंत्री ने मंजूर की रेगुलराइजेशन पालिसी
हरियाणा में तीन हजार कच्चे कर्मियों को मिलेगा लाभ
स्
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की रेगुलराइजेशन पालिसी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने मंजूर करके फाइल मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी को भेज दी है। अब तकनीकी प्रक्रिया के तहत वित्त विभाग से भी मंजूरी लेनी होती है इसलिए फाइल वित्त विभाग के पास भेजी गई है।
मुख्य सचिव ने रेगुलराइजेशन पालिसी बनाते समय सुप्रीम कोर्ट का बहुचर्चित उमा देवी का फैसला ध्यान में रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि 10 अप्रैल 2006 तक जिन कच्चे कर्मचारियों की सर्विस दस साल की हो गई है, उन्हें रेगुलर किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद कोई भी बैकडोर एंट्री नहीं होगी। राज्य सरकार रेगुलर पोस्ट पर रेगुलर भरती करेगी। इस फैसले के बाद राज्य सरकार यह रेगुलराइजेशन पालिसी ला रही है। सीएम से मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग में फाइल पहुंच गई है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार पर निर्भर करेगा कि तुरंत पालिसी जारी कर दी जाए या कैबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद जारी की जाए। इस पालिसी के तहत एडहॉक, कांट्रैक्ट, वर्कचार्ज, डेलीवेजिज और पार्ट टाइम पर लगे करीब तीन हजार कर्मचारियों को पक्की नौकरी का तोहफा मिलेगा। सरकार का फैसला है कि जब ये कच्चे कर्मचारी पक्के हो जाएंगे, उसके बाद भविष्य में एडहॉक, डेलीवेजेज, वर्कचार्ज और पार्ट टाइम के तौर पर स्वीकृत पदों पर कोई नियुक्ति नहीं की जाएगी।
ड्ड
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखकर दी गई मंजूरी
http://epaper.amarujala.com/svww_index.php

See Also

Education News Haryana topic wise detail.