आरोही स्कूलों के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू

आरोही स्कूलों के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू
गुड़गांव, जागरण संवाद केंद्र : प्रदेश भर के आरोही स्कूलों के लिए शिक्षकों व प्राचार्यो की चयन प्रक्रिया के पहले दिन हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन व राजनीति शास्त्र के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। बुधवार को चलने वाली इस प्रक्रिया के पहले दिन राज्य शैक्षणिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एससीईआरटी) में प्रदेश भर से पात्र वहां पहुंचे। प्रदेश भर के 36 आरोही स्कूलों के लिए सोमवार को कुल छह विषयों के लिए शिक्षकों का चयन किया गया। एक जानकारी के मुताबिक इसमें 14243 पद भरे जाने हैं। इसमें 5651 मास्टर व 4145 लेक्चरर्स भर्ती किए जाने हैं। सोमवार को हुई चयन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न विषयों के लिए दिन भर साक्षात्कार चलते रहे। इस प्रक्रिया के प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि सोमवार को पीजीटी हिंदी, पीजीटी फिजिक्स, पीजीटी केमेस्ट्री व पीजीटी पॉलिटिकल साइंस के चयन किए गए। इसके बाद तीन दिन तक अन्य विषयों के लिए शिक्षकों के चयन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक आवेदन प्राचार्यो के लिए खारिज हुए। इस दौरान चंडीगढ़ से आए संयुक्त निदेशक बीआर वत्स ने विभिन्न टीमों से इंटरव्यू करवाए व बताया कि चयनित सभी पात्रों को निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक प्रपत्र जमा करवाने होंगे वरना उनकी पात्रता को रद्द भी किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age