निदेशालय ने मागी शारीरिक शिक्षा के छात्रों की संख्या शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी।

निदेशक विद्यालय शिक्षा हरियाणा ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले शारीरिक शिक्षा के छात्रों की संख्या का ब्यौरा मागा है। छात्रों की संख्या के बाद ही शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी।
बच्चों की शिक्षा के लिए तो सरकार लगातार प्रयासरत है ही, अब सरकार स्कूलों में अच्छे खिलाड़ी बनाने पर भी जोर दे रही है। इसलिए सरकार स्कूलों में शारीरिक शिक्षा पर जोर दे रही है। शिक्षा विद्यालय हरियाणा के निदेशक ने पत्र क्रमाक 19-67-2011 में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से पत्र भेजकर स्कूलों में शारीरिक शिक्षा के कितने छात्र है, के बारे में जानकारी मागी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बच्चों की संख्या बताने के आदेश दिए है। बच्चों की संख्या मिलने के बाद ही निदेशालय शारीरिक शिक्षा के कितने अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे, के बारे में फैसला करेगा। अभी सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा के कोई भी विशेष अध्यापक नहीं है। शारीरिक शिक्षा के विषय को पीटीआइ या डीपी ही पढ़ा रहे है। पढ़ाई के साथ खिलाड़ी तैयार करने पर शिक्षा विभाग विशेष महत्व देते हुए शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों की नियुक्ति करेगी। छात्र संख्या मिलने के बाद ही निदेशालय अध्यापकों के पद सृजित करेगा
विभाग ने मागी है जानकारी : बीईओ
जुलाना के खंड शिक्षा अधिकारी रामभगत शर्मा ने कहा कि शिक्षा विद्यालय हरियाणा के निदेशन ने शारीरिक शिक्षा पढ़ने वाले छात्रों की संख्या मागी है। जल्द ही छात्रों की संख्या भेज दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age