फेल रहे प्रशासनिक इंतजाम, बचाई जा सकती थीं जानें+++हादसा होते ही स्कूलों का समय बदला

सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे अर्जुन पब्लिक स्कूल जा रही २९ बच्चों से भरी टाटा मैजिक गाड़ी साहा-शाहाबाद रोड पर सामने से आ रहे कारगो ट्रक से भिड़ गई। ट्रक कोहरे में एक गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। टक्कर से मैजिक उछलकर सड़क से सटे दस फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 11 बच्चों व मैजिक चालक की मौत हो गई जबकि 18 बच्चे घायल हो गए।

मृतकों में दस लड़के : मरने वालों स्कूली बच्चों में दस लड़के व एक लड़की है। सभी नर्सरी से चौथी कक्षा तक पढऩे वाले बच्चे थे।

ट्रक चालक भागा : हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\
हादसा होते ही स्कूलों का समय बदला 

घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने अब स्कूल खुलने का समय सुबह दस बजे निर्धारित कर दिया है। इससे पहले सर्दियों में स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे खोले जा रहे हैं। धुंध का असर सुबह देर तक रहने के कारण स्कूलों को खोलने का समय बदलने का निर्णय लिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age