तकनीकी संस्थानों के लिए फीस तय+++हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच का आंदोलन जारी रखने का ऐलान +++हरियाणा सरकार बेचेगी 500 करोड़ के लिए स्टॉक+++तकनीकी संस्थानों के लिए फीस तय





तकनीकी संस्थानों के लिए फीस तय
 चंडीगढ़ : हरियाणा फीस कमेटी द्वारा राज्य के तकनीकी संस्थानों के लिए फीस निर्धारित कर दी है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय के प्रवक्ता ने बताया संस्थानों को ट्यूशन फीस वसूल करने के संबंध में राज्य फीस समिति द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। कोई संस्थान निर्धारित फीस से अधिक ट्यूशन फीस वसूल करता पाया जाएगा तो ऐसे संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों से वसूल किए जाने वाले फीस ढांचे को विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच का आंदोलन जारी रखने का ऐलान 
केंद्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को मानसरोवर पार्क स्थित श्री राम रंगशाला में हुई प्रदेशस्तरीय रैली में विभिन्न संगठनों और सरकारी विभागों के हजारों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ एक सुर में यह नारा लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करेगी और नई पेंशन स्कीम को बंद नहीं करेगी, उनका यह संयुक्त आंदोलन जारी रहेगा।

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच पर मुख्यवक्ता जेपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अचिंत्य सिन्हा ने कहा कि जिन नीतियों को सरकार कर्मचारियों पर जबरन थोपना चाहती है, उसका कड़ा विरोध हम आखिरी दम तक करते रहेंगे। मंच की अध्यक्षता कर रहे अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष करतार सिंह मलिक ने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़ा यह संघर्ष यहीं पर समाप्त नहीं होगा। मंच का संचालन अध्यापक संघ के महासचिव सूबे सिंह यादव ने किया।
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\
सरकार बेचेगी 500 करोड़ के लिए स्टॉक

चंडीगढ़ त्न हरियाणा सरकार ने 500 करोड़ रुपए के लिए 10 साल की अवधि के राज्य सरकार स्टॉक (प्रतिभूतियां) की बिक्री अधिसूचित की है। वित्त विभाग द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है। इस ऋण का उपयोग राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यक्रमों के लिए किया जायेगा। स्टॉक की नीलामी 21 फरवरी को भारतीय रिज़र्व बैंक अपने मुंबई कार्यालय में करेगा। नीलामी के लिए बोली तयशुदा लेनदेन प्रणाली पर इलेक्ट्रानिक स्वरूप में देनी होगी। प्रतिस्पर्धी बोलियां सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच और गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां सुबह 10.30 बजे से 11.30 के बीच जमा होंगी।
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age