भर्ती होंगे 503 पंजाबी शिक्षक+++शिक्षा विभाग में ठेके पर भर्तियों के विरोध में प्रदर्शन

चंडीगढ़, जागरण ब्यूरो : हरियाणा में पंजाबी शिक्षकों को 503 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेवात में भी पंजाबी के अध्यापक की नियुक्ति होगी। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने पंचकूला में यह जानकारी दी। राजकीय महिला महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भागीदारी करने आर्ई भुक्कल ने बताया कि राज्य सरकार उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयासरत है। निजी स्कूलों को प्रदेश सरकार के नियंत्रण में लेने से जुड़े सवाल पर भुक्कल ने कहा कि ऐसा कोई विचार नहीं है। केवल राजकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को नियंत्रण में लिए जाने की बातचीत चल रही है। ऐसे स्कूलों की प्रबंधन समितियों ने इस बारे में इच्छा जाहिर की है। फिलहाल प्रबंधन समितियों से बातचीत जारी है। मुख्यमंत्री से बातचीत करने उपरांत ही कोई निर्णय लिया जाएगा।www.teacherharyana.blogspot.in
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

शिक्षा विभाग में ठेके पर भर्तियों के विरोध में प्रदर्शन
चंडीगढ़, जागरण ब्यूरो : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शुक्रवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन कर ठेका आधार पर भर्ती किए जाने का व्यापक विरोध किया है। शिक्षक नेताओं ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान कहा है कि एकमुश्त वेतन तथा नियुक्तियों में समय अवधि की तय सीमा की भर्ती कदापि स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने पदोन्नति का घटाया गया कोटा बहाल करने तथा पदोन्नति में स्टेट की शर्त लागू करने के निर्णय को तत्काल वापस लेकर महिलाओं के अधिकार बहाल किए जाने की मांग की है। संघ के राज्य प्रधान वजीर सिंह, महासचिव सीएन भारती व कृष्ण कुमार निर्माण ने दावा किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए अतार्किक फैसले व महिलाओं पर कुठाराघात करने वाले निर्णयों के खिलाफ आज सभी जिला मुख्यालयों पर अध्यापकों का लावा फूट पड़ा है। राज्य भर में जिला मुख्यालयों पर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सर्वकर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट, महासचिव सुभाष लांबा व जीवन सिंह, ओमप्रकाश सिंहमार ने अध्यापक संघ के धरनों को संबोधित किया। शिक्षक नेता सीएन भारती व कृष्ण कुमार निर्माण ने बताया कि 19 जिलों में हुए प्रदर्शनों में ठेके पर भर्ती का विरोध किया गया है। हिसार व सिरसा जिलों में 30 अप्रैल को प्रदर्शन होंगे।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age