गूगल ब्वॉय ने खोला सब कुछ याद रखने का सीक्रेट, आप भी जानिए क्या कहा


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
गूगल ब्वॉय ने खोला सब कुछ याद रखने का सीक्रेट, आप भी जानिए क्या कहा

हरियाणा के 'अनमोल रत्न': इस सीरीज में हम आपको हरियाणा के उन लोगों की जानकारी देते हैं जिन्होंने अपने कारनामों से प्रदेश का नाम विश्व या देश स्तर पर ऊंचा किया हो। आज हम बात कर रहे हैं कौटिल्य पंडित की। जिन्होंने अपनी बुद्धिमता से सभी को प्रभावित किया है। चाहे वो हरियाणा के मुख्यमंत्री हों या फिर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन। कौटिल्य कोई साधारण बच्चा नहीं है। उसके अंदर वो प्रतिभा है जिसे सुनकर और देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।
 
हरियाणा के एक सामान्य परिवार में जन्मा ये बच्चा आज विश्वभर में गूगल ब्वॉय के नाम से प्रसिद्ध है। लेकिन, इसकी प्रसिद्धि सिर्फ इसलिए नहीं है कि इसका नाम गूगल ब्वॉय है बल्कि इसलिए है क्योंकि इसके दिमाग में सबकुछ गूगल की तरह स्टोर है। कौटिल्य का IQ लेवल 130 के करीब बताया जाता है। इतना IQ इस उम्र में शायद 100 में से किसी एक को ही मिलता है। 
 
हरियाणा के करनाल जिले के कोहंड गांव में जन्में गूगल ब्वॉय को बहुत छोटी सी उम्र में इतने कारनामे किए हैं कि इन्हें याद रखना भी मुश्किल है, लेकिन आपको हैरानी तब होगी जब ये पता चलेगा कि गूगल ब्वॉय को न सिर्फ अपनी कामयाबी बल्कि हर चीज उंगलियों पर याद रहती है। 
 
सबको बताया याद रखने के पीछे का सीक्रेट
 
एक बार कौटिल्य पंडित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां मौजूद विद्यार्थियों ने कौटिल्य से यह पूछा कि इतने देशों के नाम कैसे याद रहते हैं। कौटिल्य ने कहा कि मैंने तो सबसे पहले सभी देशों के झंडे देखे। फिर झंडे के साथ उनके नाम याद किए और फिर मानचित्र पर उन्हें समझा। दादा ने बताया कि कौटिल्य को फिलहाल उनकी तरफ से जियोग्राफी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया जाता वे उन्हें अन्य विषयों में भी एक्सपर्ट बनाना चाहते हैं। सेंटर संचालक विमल किशोर झा ने बताया कि कौटिल्य ने सुपर 20 सेट 2014 परीक्षा की घोषणा भी की।
 
आगे की स्लाइड में पढ़िए गूगल ब्वॉय के और कारनामे।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.