New selected 9455 jbt teachers

चयनित जेबीटी का शांति मार्च आज
नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चयनित जेबीटी का धरना आज 29वें दिन में दाखिल हो गया। जेबीटी 5 जनवरी को धरना
स्थल से मुख्यमंत्री आवास तक शांति मार्च निकालेंगे।
चयनित शिक्षक आनंद कलकल, धर्मेंद्र स्वामी व ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि वे 17 महीने से नियुक्ति के लिये संघर्ष कर रहे हैं 
See 9455 JBT joing news click here
लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है। शिक्षक भर्ती बोर्ड ने 14 अगस्त 2014 को 9455 शिक्षकों की चयन सूची जारी की थी। तत्कालीन सरकार ने वोट बैंक के लिये नियुक्ति पत्र रोक दिये थे। अब भाजपा सरकार भी नियुक्ति नहीं दे रही। 29 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 77 दिन में नियुक्ति पत्र दिलाने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। 30 जून को जब मुख्यमंत्री को वादा याद दिलाने के लिये उन्होंने विधानसभा तक पैदल यात्रा की तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया व पानी की बौछारें छोड़ीं।


www.facebook.com/teacherharyana www.teacherharyana.blogspot.in (Recruitment , vacancy , job , news)
जेबीटी : 15 साल में 4 भर्तियां, 14907 को नियुक्ति 9455 प्रतीक्षा में
छह बार पात्रता परीक्षा : एक लाख पात्रता परीक्षा पास, तीन लाख जेबीटी बेरोजगार में पात्र जेबीटी की फौज तैयार, रोजगार मिलने से जेबीटी के प्रति उत्साह नहीं
12 काउंसलिंग के बाद भी जेबीटी की सीटें रह गई खाली
हरियाणा में करीब तीन लाख जेबीटी स्टूडेंट पास आउट हैं। इनमें से करीब 1 लाख तो हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं। जेबीटी की इस फौज में पात्रता परीक्षा पास करने वाली करीब 52 फीसदी महिलाएं हैं। पात्रों की लंबी लाइन निरंतर बढ़ रही है।
इतनी बड़ी जेबीटी की फौज देखकर नए युवाओं का जेबीटी करने से ही मोह भंग हो रहा है। यही कारण मौजूदा हाल में 12 काउंसलिंग होने के बाद भी जेबीटी के लिए सीटें खाली रह गई हैं। जिन्हें भरने के लिए सरकार ने विज्ञापन भी प्रकाशित किए हैं।
उल्लेखनीय है कि 10 वर्ष पहले हरियाणा में जेबीटी की पढ़ाई करने वालों को आसानी से सरकारी नौकरी मिल जाती थी। जिससे जेबीटी के प्रति रुझान बढ़ता देख मौजूदा सरकारों ने जेबीटी कोर्स कराने के सेंटर खोले। लेकिन बीते 10 वर्षों में प्रदेश में जेबीटी शिक्षण संस्थानों की बाढ़ सी गई। यही नहीं अब हालात ये हो गए हैं कि जेबीटी एचटेट पास पात्रों की एक बड़ी फौज प्रदेश में तैयार हो चुकी है, जो बेरोजगार है।
अब हालात ये हो गए हैं कि जेबीटी से युवाओं का मोह भंग हो रहा है। इस कारण 12 काउंसलिंग कराए जाने के बाद भी अभी तक जेबीटी शिक्षण संस्थाओं की सीटें खाली पड़ीं हैं। हर वर्ष 15 से 18 हजार जेबीटी स्टूडेंट पास होकर बेरोजगारी की लाइन में खड़े हो रहे हैं।
पांच वर्षों में 6 बार हुई पात्रता परीक्षा :
शिक्षा में अध्यापकों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पास जेबीटी में छंटनी के लिए हुड्डा सरकार ने 2008 में अध्यापक पात्रता परीक्षा शुरू की थी। जिसमें 2946 पास हुए। जिसमें वर्ष 2008 के बाद जुलाई 2009 में 8396 दिसंबर 2009 में 3384 , वर्ष 2011 33052 में, वर्ष 2013-2014 में 7010 2015 में आयोजित पात्रता परीक्षा में सर्वाधिक 45745 ने पात्रता परीक्षा पास की। जिसके चलते अब तक करीब एक लाख पात्रता पास बेरोजगारी की लाइन में खड़े हैं।
चार भर्तियां हुईं
वर्ष 2003 से लेकर अब तक जेबीटी की कुल चार भर्तियां हुई। जिनमें 2 भर्तियां बगैर एचटेट के हुईं तो दो भर्तियां एचटेट पास की। चौटाला सरकार ने 3206 पदों पर जेबीटी को नियुक्त किए। करीब 3300 पदों पर हुड्डा ने जेबीटी को नियुक्त किया। इसके बाद 9647 पदों के लिए आवेदन मांगे गए लेकिन 8401 पात्र मिले। जिन्हें ज्वाइनिंग दी गई।
इसके बाद 9870 जेबीटी के पद निकाले गए जिनमें 9455 का चयन हुआ। लेकिन अभी उनकी ज्वाइनिंग नहीं हो पाई।
दो लाख जेबीटी पास :
दो लाख जेबीटी पास युवा प्रदेश में हैं। इसके अलावा जम्मू, दिल्ली, मध्य प्रदेश से जेबीटी करने वालों की संख्या भी हजारों में है। जेबीटी की बढ़ती फौज बेरोजगारी को भी बढ़ावा दे रही है। जिनके लिए संसाधन जुटाने में सरकार भी अक्षम साबित हो रही है।
एक भर्ती में सजा हुई
मौजूदा हाल में प्रदेश में करीब एक लाख ऐसे जेबीटी पास हैं, जिन्होंने एचटेट, एसटेट हरियाणा पात्रता परीक्षा पास की हुई है। पिछले 15 वर्षों में एक जेबीटी भर्ती ऐसी रही जिस पर केस हुआ और केस में पूर्व मुख्य मंत्री ओम प्रकाश चौटाला सहित कई अधिकारियों नेताओं को सजा हो चुकी है।
"भाजपा सरकार भर्तियों में पारदर्शिता नियम लागू करेगी। परीक्षा लेकर भर्तियों में निष्पक्षता लाई जाएगी। अध्यापकों की भर्ती में भी परीक्षा लेने पर विचार किया जा रहा है, ताकि गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी हो सके। अध्यापकों की भर्ती में कितना गड़बड़झाला हुआ है ये सबके सामने है। भाजपा राज में पाक साफ तरीके से भर्तियां की जाएगी।''-- कविता जैन,कैबिनेट मंत्री
तीन भर्तियों को मिली चुनौती
12 वर्षों में हुई तीन भर्तियों को कोर्ट में चुनौती मिली। जिनमें चौटाला सरकार में हुई 3206 पदों की भर्ती में पूर्व मुख्यमंत्री अन्य को सजा हो चुकी है। हुड्डा सरकार में हुई 8401 पदों पर हुई भर्ती पर भी केस हुआ। इसके बाद 9455 नव चयनित जेबीटी को अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी गई।
इस तरह से समय के साथ बदले नियम
2008 से पहले जेबीटी को सीधे इंटरव्य पर बुलाया जाता था और उस समय जेबीटी में दाखिले के लिए परीक्षा देनी पड़ती थी। सरकार ने सीटें बढ़ाईं और कॉलेजों की संख्या बड़ी। दाखिले के दौरान परीक्षा समाप्त की गई। वर्ष 2008 में निर्णय लिया गया कि स्टेट टीचर इजिब्लिटी टेस्ट लिया जाए। वर्ष 2009 में इसका नाम एचटेट किया गया। अब पात्रता टेस्ट के बाद एक और स्क्रीनिंग टेस्ट लेने की चर्चा है।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age