सेना भर्ती परीक्षा का पर्चा हुआ लीक





देशभर के 52 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं परीक्षाएं, महाराष्ट्र और गोवा में 18 गिरफ्तार

 सेना भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक हो गया है। सैन्य भर्ती बोर्ड ने कई केंद्रों पर रविवार की परीक्षा रद कर दी। महाराष्ट्र और गोवा में प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों के पास पहुंच गए थे। दो से पांच लाख रुपये में प्रश्नपत्र बेचे गए थे। 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कई पूर्व सैनिक व अर्धसैनिक बल का एक जवान शामिल है। इनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

ठाणो पुलिस ने महाराष्ट्र और गोवा के कई स्थानों पर शनिवार रात छापे मारे। पूछताछ के लिए 350 अभ्यर्थियों को भी हिरासत में लिया गया था। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि कांप्टी, नागपुर, अहमदनगर, अहमदाबाद, गोवा और किर्की में परीक्षा रद कर दी गई हैं। अन्य केंद्रों पर भी परीक्षाएं रद की जा सकती हैं। देशभर के 52 केंद्रों पर क्लर्क, स्ट्रांगमैन, ट्रेड्समैन आदि पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

सेना ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार लोगों में नौ पुणो, छह नागपुर तथा तीन गोवा के हैं। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में सैन्य अफसरों की संलिप्तता से भी इन्कार नहीं किया है।

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age