15.03.2017 NEWS

दिन भर की देश विदेश की बडी खबरें~एक नजर
** दमास्कस कोर्ट हाउस में आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत की ख़बर- एएफपी
** मिश्क कोर्ट में विस्फोट के बाद फिर हुआ दूसरा धमाका
** उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी और एक नाबालिग लड़की मारी गई- पुलिस
** पाकिस्तान ने तीन आतंकियों को फांसी पर लटकाया
** गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान की नई चाल ने बढ़ाई भारत की चिंता
** आज पूरी दुनिया तेज गति से आगे बढ़ रही है और हम बैलेट पेपर पर चर्चा कर पीछे जाने की बात कर रहे हैं- अन्ना हजारे
** राजस्थान के बाडमेर जिले में वायुसेना का सुखोई विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित
** किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार संसद पहुंची सुषमा, नस्लीय हमलों पर दिया जवाब
** हमारी सरकार कभी चुप्पी नहीं साधेगी: US में भारतीयों पर हमले के बारे में बोलीं सुषमा
** SYL के मुद्दे पर आइएनएलडी कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जंतर मंतर पर कर रहे थे विरोध
** मणिपुर : एन बीरेन सिंह ने सीएम पद की शपथ ली, एनपीपी के वाई ज्वॉयकुमार मणिपुर के उप मुख्यमंत्री बने
** महाराष्ट्र एटीएस ने ISIS से जुड़े संदिग्ध को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार
** असम: युवा गायिका के खिलाफ 46 मौलानाओं ने जारी किया फतवा
** म्यूजिक अल्लाह का तोहफा, इसे नहीं छोड़ूंगी: फतवे पर बोली असम की सिंगर
** EVM को लेकर विरोध बढ़ा, पंजाब नतीजों पर केजरीवाल ने उठाए सवाल
** चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना होगा कि लोगों का भरोसा कायम रहे-अरविंद केजरीवाल
** EVM में खराबी नहीं, केजरीवाल के दिमाग में खराबी: हरसिमरत कौर
** गिरफ्तारी के बाद रेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।
** बम की खबर के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर सेवाएं कुछ समय के लिए निलंबित
** वो लोग जाएं जो जमीन से जुड़ी राजनीति करना जानते हैं: सत्यव्रत चतुर्वेदी, नेता, कांग्रेस
** कांग्रेस को दशा और दिशा बदलने की जरूरत है, पराजय बहुत बड़ी चीज नहीं है, उसके बाद वापसी कर सकते हैं: सत्यव्रत चतुर्वेदी, नेता, कांग्रेस
** तमिलनाडु: आरके नगर विधानसभा से टीटीवी दिनाकरन होंगे एआइएडीएमके प्रत्याशी
** गोवा: कनाकोना बीच पर 28 वर्ष की आइरिश महिला का शव मिला।
** भारत ने अमेरिका से कहा, जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से आतंक को लगातार समर्थन राज्य में मानवाधिकार की रक्षा के लिए बड़ी चुनौती है, आतंकवाद की वैश्विक फैक्टी बन चुके पाक ने अपने यहां के अल्पसंख्यकों के साथ बुरा बर्ताव कर उन्हें अलग-थलग कर दिया है।
** ऑस्ट्रेलिया में फ्लाइट में म्यूजिक सुन रही महिला का हेडफोन फटने से चेहरा झुलसा
** ICC अध्यक्ष पद से शशांक मनोहर का इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने से पहले छोड़ा पद
** कोल्हापुर में फिल्म पद्मावती के सेट पर प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, शूटिंग रोकी गई
** अमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध बीफक्रेस मिला, बम स्क्वॉड को बुलाया गया
** UP को उत्तम प्रदेश बनाने की शुरुआत 2014 में हुई, 11 मार्च को इसे मजबूती मिली : मोदी
** UP की जीत मुबारक, अब अमन के लिए कदम उठाएं: PAK से बच्ची का मोदी को लेटर
** हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, SC कॉलेजियम ने दी मंजूरी
** 20 लाख तक की ग्रेच्युटी अब होगी टैक्स फ्री, आज मिल सकती है मंजूरी
** राज बब्बर ने ली उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के हार की जिम्मेदारी, पद से इस्तीफा देने की पेशकश
** भाजपा की जीत सुधारों को आगे बढ़ा सकती है: मूडीज
** दिल्ली में फूट की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी : सतीश उपाध्याय
** रेप मामला: करीम मोरानी की अग्रिम जमानत रद्द, सरेंडर करने का आदेश
** ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर मायावती जाएंगी कोर्ट, भाजपा पर मढ़ा लोकतंत्र की हत्या का आरोप
** तमिलनाडु के युवक का दावा, 'मैं हूं जयललिता का असली बेटा'
** लोकसभा में BJP सदस्यों ने मेज थपथपाकर PM मोदी का किया स्वागत
** डोनाल्ड ट्रंप ने 2005 में 3.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर का टैक्स चुकाया : व्हाइट हाउस
** टीवी देखने से बच्चों में मधुमेह का खतरा ज्यादा: सर्वे
** SCO में एंट्री को लेकर चीनी मीडिया ने भारत और पाकिस्तान की वकालत की
** मुख्यमंत्री विजय रूपानी का दावा, यूपी के बाद BJP गुजरात में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी
** अभिनेता जितेन्द्र के भाई नितिन कपूर ने की आत्महत्या
** महाराष्ट्र को मिलेगा नया सीएम? फडणवीस के रक्षा मंत्री बनाए जाने की अटकलें : रिपोर्ट्स
** RBI गवर्नर उर्जित पटेल को पढ़ाने वाले श्रीनिवासन बोले, नोटबंदी भ्रष्टाचार से लड़ाई में मददगार नहीं
** EVM से छेड़छाड़ के आरोपों पर भड़का चुनाव आयोग, कहा- कोर्ट में करें शिकायत
** लुधियाना- अमोनिया गैस से भरे टैंकर से गैस हुई लीक,फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर,आसपास के इलाकों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवाया
हरियाणा की खास खास खबरें.....
** यमुनानगर पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में ,महिला ने हवलदार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
** हांसी में ट्रिपल मर्डर का मामला: आरोपी डीएसपी ने की खुदकुशी की कोशिश ,गांव में तनाव का माहौल
** एसवाईएल मुद्दे पर संसद घेरने जा रहे इनेलो कार्यकर्ता पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
** इनेलो नेता अभय चौटाला,अशोक अरोड़ा,जाकिर हुसैन पहुंचे राम मनोहर लोहिया अस्पताल, SYL पर प्रदर्शन मे घायल हुए इनेलो कार्यकर्ताओ का जाना हाल।
** जंतर मंतर पर SYL को लेकर बोले इनेलो नेता अभय चौटाला- हम अपना हक लेना जानते हैं, हम कोई भीख और खैरात नहीं मांग रहे हैं।
** SYL पर बोले इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला- प्रदेश के हितों की आवाज उठाते रहेंगे, प्रदेश के हितों के लिए कानून भी हाथ में लेने को तैयार।
** SYL को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे इनेलो कार्यकर्ताओं पर हुए दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज पर बोले प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा--बिना कोई चेतावनी दिए हमारे कार्यकर्ताओं के सिर पर सीधे लाठी मारी गई, हम इसकी निंदा करते हैं।
** SYL पर पिछले करीब चार महीनों से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रधानमंत्री से मिलने का समय ही नहीं ले पाए- इनेलो
** इनेलो के SYL पर प्रदर्शन पर बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल- सुप्रीम कोर्ट मे चल रहा है मामला, इनेलो सस्ती लोकप्रियता के लिए कर रही है प्रदर्शन।
** ग्वाल पहाड़ी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान कहा- पिछली सरकार ने इस मामले को उलझाया था, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, यह जमीन पब्लिक की है और पब्लिक की ही रहेगी
** FSA में 59 पैसे प्रति यूनिट की कटौती.
** दिल्ली- हरियाणा के मंत्रियों के साथ बैठक कल, संगठन संयुक्त महासचिव वी.सतीश लेंगे कोर ग्रुप की बैठक, हरियाणा भवन में होगी बैठक
** दिल्ली- हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला ने सीएम मनोहर लाल से की मुलाकात, कल होने वाली कोर ग्रुप की बैठक को लेकर की चर्चा
** यमुनानगर- छप्पर थाने में तैनात हवलदार पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
** चंडीगढ़- मूक बधिर ओलंपिक खेल नीति में शामिल, ओलंपिक में मेडल जीतने पर खेल नीति के तहत मिलेगी ईनामी राशि, हरियाणा सरकार ने की घोषणा
** कुरुक्षेत्र- ब्रह्म सरोवर में डूबने से छात्रा की मौत, केयू में बी.टेक की थी छात्रा, झज्जर की रहने वाली थी छात्रा
** बहादुरगढ़- लाइन पार अशोक विहार में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिल्ली पुलिसकर्मी पर फायरिंग, हरियाणा पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर आरोप
** जाटो के दिल्ली कूच पर गृह मंत्रालय के निर्देश- प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियो के साथ ना घुस पाए दिल्ली मे
** सिपेट मुरथल में #NULM के तहत शहरी युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने किया आगाज।
** आज़ादी के बाद, भाजपा पहली ऐसी पार्टी है जिसने 17वीं यूपी विधानसभा में सबसे अधिक महिला विधायकों को भेजा है-विपुल गोयल

See Also

Education News Haryana topic wise detail.